बंद करे

जिला आपूर्ति कार्यालय

विभाग के बारे में संक्षिप्त विवरण (कार्य की प्रकृति )

प्रकृति कार्य का स्वरूप – जिला आपूर्ति कार्यालय, रामगढ़

रामगढ़ जिला में जिला आपूर्ति शाखा के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, अनुश्रवण तथा पर्यवेक्षण किया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य योग्य लाभुकों को प्रत्येक माह खाद्यान्न वस्त्र आदि मुहैया कराना, गरीबी उन्मूलन, जीविकोपार्जन संवर्द्धन तथा योग्य ग्रामीण लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

विभाग का नाम : जिला आपूर्ति कार्यालय, रामगढ़
कार्यालय संपर्क नंबर : 9955492050
कार्यालय का पूरा पता : प्रथम भू- तल्ला , ए कक्ष, समाहरणालय, रामगढ़
आधिकारिक ईमेल आईडी : dsoramgarh@yahoo.com
कार्यालय समय : 10:00 AM To 05:00 PM

मुख्य परियोजनाएंए गतिविधियां और उपलब्धियां

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा योजनाओं का कार्यान्वयन

  • केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन।
  •  जिला, प्रखण्ड एवं ग्राम स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं का समन्वय।
  •  खाद्यान्न, वस्त्र आदि कार्यों के वितरण एवं प्रगति की निगरानी।

 

मुख्य योजनाएं:

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना-NFSA
  •  झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना-JSFSS
  •  चीनी वितरण योजना
  • नमक वितरण योजना
  •  सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना
  • धान अधिप्राप्ति योजना
  •  चना दाल वितरण योजना
  •  पी॰वी॰टी॰जी॰ डाकिया योजना
  •  किरासन तेल वितरण योजना

 

उपलब्धियाँ:

  •  लाभुकों के बीच ससमय खाद्यान्न आदि का वितरण
  •  किसानों को समर्थन मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान

जन सेवाएँ

सीधे जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओंध्योजनाओं का विवरण।

योजना / सेवा का नाम पात्रता मानदंड विवरण (कौन आवेदन कर सकता है) आवेदन कैसे करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन) आवेदन लिंक / कार्यालय का स्थान
नया राशन कार्ड, सदस्यों का नाम जोड़ना, आधार दर्ज, मोबाईल दर्ज आदि aahar.jharkhand.gov.in पर पात्रता/मापदंड की विवरणी अपलोड है। Jsfss.jharkhand.gov.in

Jsfss.jharkhand.gov.in

स्वयं अथवा प्रज्ञा केन्द्र