जिला परिवहन कार्यालय
विभाग के बारे में संक्षिप्त विवरण (कार्य की प्रकृति)
- जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़ झारखण्ड परिवहन विभाग के अंतर्गत जिला स्तर पर सभी वाहन और परिवहन संबंधी सेवाओं का प्रबंधन करता है।
मुख्य परियोजनाएंए गतिविधियां और उपलब्धियां
- वाहन पंजीकरण- नए वाहनों (निजी कार, बाइक, वाणिज्यिक वाहन आदि) का पंजीकरण करना, पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) जारी करना, अस्थायी पंजीकरण करना और स्वामित्व हस्तांरित, बंधक और पते में परिवर्तन से संबंधित कार्य।
| विभाग का नाम | जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़। |
| कार्यालय संपर्क नंबर | 9430142435 |
| कार्यालय का पूरा पता | जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़, समाहरणालय परिसर, छतरमाण्डू, रामगढ़। |
| आधिकारिक ईमेल आईडी | dtoramgarh-24@jharkhandmail.gov.in |
| कार्यालय समय | 10 AM to 5 PM |
कार्य और आंतरिक परियोजनाएँ
विभाग के बारे में संक्षिप्त जानकारी (कार्य की प्रकृति)
जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़ झारखण्ड परिवहन विभाग के अंतर्गत जिला स्तर पर सभी वाहन और परिवहन संबंधी सेवाओं का प्रबंधन करता है।
सीधे जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं/योजनाओं का विवरण:
- ड्राइविंग लाइसेंस- लर्नर लाइसेंस (LL) और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जारी करना, लाइसेंस का नवीकरण करना, एंडोर्समेंट जोड़ना (जैसे, भारी वाहनों के लिए) और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित करना।
कर संग्रह- सड़क कर, मोटर वाहन कर और अन्य शुल्क एकत्र करना।
अन्य महत्वपूर्ण कार्यः वाहन निरीक्षण:
- प्रदूषण नियंत्रण- प्रदूषण नियंत्रण (PUC) मानदंडो की निगरानी और प्रवर्तन करना।
- प्रवर्तन- मोटर वाहन अधिनियम को लागू करना, उल्लंघनों के लिए ई-चालान/जुर्माना जारी करना, निरीक्षण करना और अपराधियों पर मुकदमा चलाना।
- ट्रेड/पेट्रोल पम्प लाईसेंस- डीलरों के लिए व्यापार प्रमाण पत्र (Trade License)और पेट्रोल पम्प संचालकों के लिए अनुज्ञप्ति (Petrol Pump License)का प्रबंधन करना।
मुख्य परियोनाएं, गतिविधियां और उपलब्धियां:
- निष्पादित किए गए हिट एण्ड रन मामलों की संख्या:- जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़ द्वारा 2022 से अबतक कुल 57 मामलों का निष्पादन किया गया।
- विŸाीय वर्ष 2026-27 में (अबतक) कुल 9,02,28,790/- राजस्व संग्रहण किया गया है।
- जिला परिवहन कार्यालय, रामगढ़ द्वारा समय-समय पर सड़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।
- जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्र एवं सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियाँ संचालित की गई।
जन सेवाएँ
|
योजना / सेवा का नाम |
पात्रता (कौन आवेदन कर सकता है) |
आवेदन का माध्यम |
आवेदन लिंक / कार्यालय का पता |
|
लर्निंग लाइसेंस |
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन |
|
|
ड्राइविंग लाइसेंस |
वैध लर्निंग लाइसेंस धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन |
|
|
वाहन पंजीकरण |
नए वाहन के स्वामी आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन |
|
|
पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) |
जिन वाहनों का पंजीकरण समाप्त हो गया हो या पुनः पंजीकरण आवश्यक हो, उनके स्वामी आवेदन कर सकते हैं। |
ऑफलाइन |
जिला परिवहन कार्यालय (DTO), रामगढ़ |
|
वाहन स्वामित्व हस्तांतरण |
वाहन के विक्रेता या क्रेता आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
जिला परिवहन कार्यालय (DTO), रामगढ़ / www.parivahan.gov.in |
|
व्यापार प्रमाणपत्र (ट्रेड सर्टिफिकेट) |
वाहन शोरूम/डीलर आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन |
|
|
पेट्रोल पंप लाइसेंस |
पेट्रोल पंप संचालक / खुदरा विक्रेता आवेदन कर सकते हैं। |
ऑफलाइन |
जिला परिवहन कार्यालय (DTO), रामगढ़ |
|
हाइपोथिकेशन समाप्ति / जोड़ (Hypothecation Termination/Addition) |
वाहन स्वामी आवेदन कर सकते हैं। |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
जिला परिवहन कार्यालय (DTO), रामगढ़ / www.parivahan.gov.in |



