बंद करे

जिला गव्य विकास का कार्यालय

विभाग के बारे में संक्षिप्त विवरण (कार्य कीप्र कृति)

गव्य विभाग का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने तथा ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्व- नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत गव्य विकास निदेशालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से संबंधित कई प्रकार की लाभुकोन्मुखी योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब आबादी को लाभ पहुंचा कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करना है।

विभाग का नाम : जिला गव्य विकास कार्यालय, रामगढ़
कार्यालय संपर्क नंबर : 06553 231118
कार्यालय का पूरा पता : राजा बंग्ला,  जैन एच. पी. पेट्रोल पम्प  के सामने, रामगढ़ कैंट – 829122
आधिकारिक ईमेल आईडी : dddoramgarh@gmail.com
कार्यालय समय : 10:00 AM To 05:00 PM

मुख्य परियोजनाएं, गतिविधियां और उपलब्धियां

  • दुग्ध उत्पादन वृद्धि एवं डेयरी विकास योजनाओं का संचालन।
  • पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गाय / भैंस पालन को प्रोत्साहन।
  • पशुधन आधारित स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं का संचालन।
  • पशुपालकों की आय वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान।

जन सेवाएँ 

सीधेजनताकोप्रदानकीजानेवालीसेवाओं/योजनाओंकाविवरण।

योजना / सेवा का नाम

पात्रता मानदंड विवरण (कौन आवेदन कर सकता है)

आवेदन कैसे करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन)

आवेदन लिंक / कार्यालय का स्थान

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – 02 गाय / भैंस की योजना

रामगढ़ जिला के स्थानीय सभी ग्रामीण महिला लाभुकों के लिए।

(आपदा / आगलगी  से प्रभावित परिवार की महिला / सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवार की महिला / परित्यक्त महिला / दिव्यांग महिला लाभुकों के लिए 90% अनुदान एवं शेष सभी महिला लाभुकों के लिए 75% अनुदान )

लाभुक का उम्र – 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होना चाहिए।

लाभुक को पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – 05 गाय / भैंस की योजना

रामगढ़ जिला के स्थानीय सभी ग्रामीण महिला/पुरुष लाभुकों के लिए।

(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के लाभुकों / दुग्ध सहकारी समिति के लिए 75% अनुदान  एवं इसके अतिरिक्त सभी जातियों के लिए 50% अनुदान)

लाभुक का उम्र – 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होना चाहिए।

लाभुक को पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – 10 गाय / भैंस की योजना

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – हस्त चालित चैफ कटर मशीन

रामगढ़ जिला के स्थानीय प्रगतिशील कृषक ग्रामीण महिला/पुरुष लाभुकों के लिए।

(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के लाभुकों / दुग्ध सहकारी समिति के लिए 90% अनुदान  एवं इसके अतिरिक्त अन्य सभी जातियों के लिए 75% अनुदान)

लाभुक का उम्र – 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

लाभुक को पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।

लाभुक के पास दुग्ध उत्पादन हेतु उच्च नस्ल के गाय या भैंस के साथ साथ हरा चारा लगाने हेतु ज़मीन होना चाहिए।

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – विद्युत चालित चैफ कटर मशीन

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – मिल्कींग मशीन

रामगढ़ जिला के स्थानीय प्रगतिशील कृषक ग्रामीण महिला/पुरुष लाभुकों के लिए।

(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के लाभुकों / दुग्ध सहकारी समिति के लिए 90% अनुदान  एवं इसके अतिरिक्त अन्य सभी जातियों के लिए 75% अनुदान)

लाभुक का उम्र – 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

लाभुक को पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।

लाभुक के पास दुग्ध उत्पादन हेतु उच्च नस्ल के गाय या भैंस होना चाहिए।

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – पनीर एवं खोआ मेकिंग यूनिट

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – वर्मी कम्पोस्ट यूनिट

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – डीप बोरिंग

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना – काऊ मेट

ऑफलाइन आवेदन

सम्बंधित  प्रखंड पशुपालन कार्यालय