बंद करे

जिला कल्याण कार्यालय

विभाग के बारे में संक्षिप्त विवरण ;कार्य की प्रकृतिद्ध
रामगढ़ जिला कल्याण कार्यालय झारखण्ड सरकार और भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण और जनजातीय कल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए जिला प्रशासन के अधीन कार्य करता है। यह कार्यालय मुख्य रूप से अनुसूचित जनजातिए अनुसूचित जातिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षिकए सामाजिक और आर्थिक विकास पर ध्यान केन्द्रित करता है।

विभाग का नाम : जिला कल्याण कार्यालय रामगढ़
कार्यालय संपर्क नंबर : 06553-291233
कार्यालय का पूरा पता : Block-B Ground Floor, District Collectoriate Chattarmandu Ramgarh
आधिकारिक ईमेल आईडी : dworamgarh2@gmail.com
कार्यालय समय : 10:00 AM से 5:00 PM

मुख्य परियोजनाएं, गतिविधियां और उपलब्धियां

  1. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृति योजनाओं का कार्यान्वयन।
  2. कक्षा-8 में पढने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्रों को साईकिलों का वितरण।
  3. गोला और माण्डू ब्लाक में स्थित आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन।
  4. जनजातीय कल्याण एवं विकास कार्याक्रम।
  5. जिले में कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना।
  6. जाति प्रमाण पत्र और कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन और प्रसंस्करण।

जन सेवाएँ

सीधे जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं/योजनाओं का विवरण।

योजना / सेवा का नाम पात्रता मानदंड विवरण (कौन आवेदन कर सकता है) आवेदन कैसे करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन) आवेदन लिंक / कार्यालय का स्थान
प्री-मैट्रीक छात्रवृति झारखण्ड के रामगढ़ जिले में स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा (1 से 10 तक) के छात्र पढ़ रहे है। ऑनलाइन http://ekalyan.cgg.gov.in
पोस्ट-मैट्रीक छात्रवृति रामगढ़ जिले में कक्षा 10 से उपर के सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन http://ekalyan.cgg.gov.in
साईकिल वितरण योजना झारखण्ड सरकार के अधीन एक विद्यालय की कक्षा 8 में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग  एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्रा ऑफलाइन संबंधित सरकारी स्कूल
FRA वनवासी व्यक्ति/समुदाय ऑफलाइन जिला कल्याण कार्यालय, रामगढ़।
सरना/मसना घेराबन्दी निर्माण अनुसूचित जनजाति समुदाय ऑफलाइन जिला कल्याण कार्यालय, रामगढ़।
कब्रिस्तान घेराबन्दी निर्माण अल्पसंख्यक समुदाय ऑफलाइन जिला कल्याण कार्यालय, रामगढ़।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन ऋण योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय ऑनलाइन http://cmegp.jharkhand.gov.in