बंद करे

महामाया मंदिर, मया टुंगरी

श्रेणी धार्मिक

महामाया मंदिर, मया टुंगरी रामगढ़, झारखंड का एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो लगभग 1100 फीट ऊंची टुंगरी पहाड़ी पर स्थित है.इस मंदिर में मां महामाया की पूजा होती है, जिनके बारे में स्थानीय मान्यता है कि वे शक्तिशाली देवी हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। महामाया मंदिर लगभग 250-300 साल पुराना बताया जाता है और यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। बारिश के लिए विशेष पूजा की परंपरा यहां 250 वर्षों से चली आ रही है।

मंदिर के परिसर में चढ़ाई के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से 1100 फीट ऊंचे पहाड़ की चोटी पर स्थित मंदिर तक पहुंच सकते हैं। यहां सुबह और शाम का दृश्य बेहद सुंदर होता है। मंदिर परिसर साफ-सुथरा और व्यवस्थित है, जहां जल, प्रसाद एवं पूजा सामग्री की व्यवस्था रहती है। आसपास बैठने के लिए जगह है और नियमित पूजन-अर्चना भी होती है।

महामाया मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान है, क्योंकि यह रामगढ़ जिले के मुरामकला में NH-33 के बिल्कुल करीबी स्थित है। निजी वाहन, टैक्सी या बस से यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है। मंदिर तक सड़क मार्ग अच्छी स्थिति में है और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।
मया टुंगरी महामाया मंदिर प्राकृतिक सुंदरता, अनूठी मान्यताओं और ऐतिहासिक धार्मिक परंपराओं के कारण श्रद्धालुओं के लिए एक रोचक एवं पवित्र स्थल है।

फोटो गैलरी

  • Mahamaya Mandir
  • Mahamaya Mandir
  • Mahamaya Mandir

कैसे पहुंचें

बाय एयर

रामगढ़ ज़िले में स्थित महामाया मंदिर माया टुंगरी तक हवाई मार्ग से पहुँचने के लिए, आप रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (IXR) से आ सकते हैं, जो यहाँ से लगभग 45 से 50 किलोमीटर दूर है।
एयरपोर्ट से बाहर निकलकर कैब या टैक्सी लें और माया टुंगरी पहाड़ी (रामगढ़ ज़िला) के लिए जाएँ।

ट्रेन द्वारा

रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन से रामगढ़ स्थित महामाया मंदिर माया टुंगरी की दूरी लगभग 4.6 किलोमीटर है।

सड़क के द्वारा

रामगढ़ बस स्टैंड से माया टुंगरी पहाड़ी पर स्थित महामाया मंदिर तक की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 4.7 किलोमीटर है।